Skip to main content

पारिजात या हारश्रंगर सिर्फ पेड़ नही अजूबा है









🙏🏽👏 *राजीव दीक्षित स्वदेशी भारत* 👏🙏

हरसिंगार ~  बीमारी में असरदार
🍃🍁🍃🍁🍃🍁🍃🍁🍃🍁
नारंगी डंडी वाले सफेद खूबसूरत - महकते फूलों को आपने जरूर देखा होगा !

लेकिन क्या आपने कभी हरसिंगार की पत्तियों से बनी चाय पी है ... ?

इसके फूल - बीज - छाल का प्रयोग स्वास्थ्य - सौंदर्य उपचार के लिए क्या है ..?

हरसिंगार के चमत्कारी औषधीय गुण ... !

हरसिंगार के फूलों से लेकर पत्त‍ियां - छाल एवं बीज भी बेहद उपयोगी हैं !
इसकी चाय न केवल स्वाद में बेहतरीन होती है - सेहत के गुणों से भी भरपूर है !
इस चाय को आप अलग - अलग तरीकों से बना सकते हैं और सेहत व सौंदर्य के कई फायदे पा सकते हैं !
विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए इसके लाभ और चाय बनाने का तरीका !

 वि‍धि 1 👇
हरसिंगार की चाय बनाने के लिए इसकी दो पत्तियां और एक फूल के साथ तुलसी की कुछ पत्त‍ियां लीजिए और इन्हें 1 गिलास पानी में उबालें !
जब यह अच्छी तरह से उबल जाए तो इसे छानकर गुनगुना या ठंडा करके पी लें !
आप चाहें तो स्वाद के लिए शहद या मिश्री भी डाल सकते हैं !
यह खांसी में फायदेमंद है !

 वि‍धि 2 👇
हरसिंगार के दो पत्ते और चार फूलों को पांच से 6 कप पानी में उबालकर - 5 कप चाय आसानी से बनाई जा सकती है !
इसमें दूध का इस्तेमाल नहीं होता - यह स्फूर्तिदायक होती है !

चाय के अलावा भी हरसिंगार के वृक्ष के कई औषधीय लाभ हैं !!!
कौन - कौन सी बीमारियों में कैसे करें इसका इस्तेमाल ... ?

जोड़ों में दर्द 👇
हरसिंगार के 6 से 7 पत्ते तोड़कर इन्हें पीस लें - पीसने के बाद इस पेस्ट को पानी में डालकर तब तक उबालें जब तक कि इसकी मात्रा आधी न हो जाए !
अब इसे ठंडा करके प्रतिदिन सुबह खाली पेट पिएं !
नियमित रूप से इसका सेवन करने से जोड़ों से संबंधित अन्य समस्याएं भी समाप्त हो जाएगी !

खांसी 👇
खांसी हो या सूखी खांसी - हरसिंगार के पत्तों को पानी में उबालकर पीने से बिल्कुल खत्म की जा सकती है !
आप चाहें तो इसे सामान्य चाय में उबालकर पी सकते हैं या फिर पीसकर शहद के साथ भी प्रयोग कर सकते हैं !

बुखार 👇
किसी भी प्रकार के बुखार में हरसिंगार की पत्तियों की चाय पीना बेहद लाभप्रद होता है !
डेंगू से लेकर मलेरिया या फिर चिकनगुनिया तक - हर तरह के बुखार को खत्म करने की क्षमता इसमें होती है !

साइटिका 👇
दो कप पानी में हरसिंगार के लगभग 8 से 10 पत्तों को धीमी आंच पर उबालें और आधा रह जाने पर इसे अंच से उतार लें !
ठंडा हो जाने पर इसे सुबह शाम खाली पेट पिएं !
एक सप्ताह में आप फर्क महसूस करेंगे !

बवासीर 👇
हरसिंगार को बवासीर या पाइल्स के लिए बेहद उपयोगी औषधि माना गया है !
इसके लिए हरसिंगार के बीज का सेवन या फिर उनका लेप बनाकर संबंधित स्थान पर लगाना फायदेमंद है !

त्वचा के लिए 👇
हरसिंगार की पत्त‍ियों को पीसकर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं खत्‍म होती हैं
- इसके फूल का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा उजला और चमकदार हो जाता है !

हृदय रोग 👇
हृदय रोगों के लिए हरसिंगार का प्रयोग बेहद लाभकारी है !
इस के 15 से 20 फूलों या इसके रस का सेवन करना हृदय रोग से बचाने में कारगर है !

दर्द 👇
हाथ - पैरों की मांसपेशियों में दर्द व खिंचाव होने पर हरसिंगार के पत्तों के रस में बराबर मात्रा में अदरक का रस मिलाकर पीने से फायदा होता है !

अस्थमा 👇
सांस संबंधी रोगों में हरसिंगार की छाल का चूर्ण बनाकर पान के पत्ते में डालकर खाने से लाभ होता है !
इसका प्रयोग सुबह और शाम को किया जा सकता है !

प्रतिरोधक क्षमता 👇
हरसिंगार के पत्तों का रस या फिर इसकी चाय बनाकर नियमित रूप से पीने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर हर प्रकार के रोग से लड़ने में सक्षम होता है !
इसके अलावा पेट में कीड़े होना - गंजापन - स्त्री रोगों में भी बेहद फायदेमंद है !

🙏🏽👏 *राजीव दीक्षित स्वदेशी भारत* 👏🙏🏽
🍁🍁🍃🍁🍁🍃🍁🍁🍃🍁🍁🍃🍁🍁🍃🍁🍁🍃🍁🍁

Comments

Popular posts from this blog

ये दोहे आपको हमेशा डॉक्टर से बचाएंगे।।

पानी में गुड डालिए, बीत जाए जब रात! सुबह छानकर पीजिए, अच्छे हों हालात!! *धनिया की पत्ती मसल, बूंद नैन में डार!* दुखती अँखियां ठीक हों, पल लागे दो-चार!! *ऊर्जा मिलती है बहुत, पिएं गुनगुना नीर!* कब्ज खतम हो पेट की, मिट जाए हर पीर!! *प्रातः काल पानी पिएं, घूंट-घूंट कर आप!* बस दो-तीन गिलास है, हर औषधि का बाप!! *ठंडा पानी पियो मत, करता क्रूर प्रहार!* करे हाजमे का सदा, ये तो बंटाढार!! *भोजन करें धरती पर, अल्थी पल्थी मार!* चबा-चबा कर खाइए, वैद्य न झांकें द्वार!! *प्रातः काल फल रस लो, दुपहर लस्सी-छांस!* सदा रात में दूध पी, सभी रोग का नाश!! *प्रातः- दोपहर लीजिये, जब नियमित आहार!* तीस मिनट की नींद लो, रोग न आवें द्वार!! *भोजन करके रात में, घूमें कदम हजार!* डाक्टर, ओझा, वैद्य का , लुट जाए व्यापार !! *घूट-घूट पानी पियो, रह तनाव से दूर!* एसिडिटी, या मोटापा, होवें चकनाचूर!! *अर्थराइज या हार्निया, अपेंडिक्स का त्रास!* पानी पीजै बैठकर, कभी न आवें पास!! *रक्तचाप बढने लगे, तब मत सोचो भाय!* सौगंध राम की खाइ के, तुरत छोड दो चाय!! *सुबह खाइये कुवंर-सा, दुपहर यथा नरेश!* भोजन ली...

चिकित्सा और सावधानियां। Rajiv Dixit

चिकित्सा और सावधानिया - राजीव दीक्षित Rajiv Dixit मित्रो बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी पूरा पढ़िये । आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर मे जितने भी रोग होते है वो त्रिदोष: वात, पित्त, कफ के बिगड़ने से होते है । वैसे तो आज की तारीक मे वात,पित कफ को पूर्ण रूप से समझना सामान्य वुद्धि के व्यक्ति के बस की बात नहीं है । लेकिन आप थोड़ा समझना चाहते है तो इतना जान लीजिये । सिर से लेकर छाती के मध्य भाग तक जितने रोग होते है वो कफ के बिगड़ने के कारण होते है ,और छाती के मध्य से पेट खत्म होने तक जितने रोग होते है तो पित्त के बिगड़ने से होते है और उसके नीचे तक जितने रोग होते है वो वात (वायु )के बिगड़ने से होते है । लेकिन कई बार गैस होने से सिरदर्द होता है तब ये वात बिगड़ने से माना जाएगा । ( खैर ये थोड़ा कठिन विषय है ) जैसे जुकाम होना ,छींके आना ,खांसी होनाये कफ बिगड़ने के रोग है तो ऐसे रोगो मे आयुवेद मे तुलसी लेने को कहा जाता है क्यों कि तुलसी कफ नाशक है , ऐसे ही पित्त के रोगो के लिए जीरे कापानी लेने को कहा जाता है क्योंकि जीरापित नाशक है । इसी तरह मेथी को वात नाशक कहा जाता है लेकिन मेथी ज्यादा लेने से ये...